दिलीप कुमार पुरोहित. अजमेर
हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा 29 जुलाई 2026 को देशभर के 64 स्थानों पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अजमेर में सायं 5 बजे सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, गांधी भवन सभागार में गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित होगा। आध्यात्मिकता, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र रक्षा का समन्वय प्रस्तुत करने वाले इस विशेष आयोजन में विविध प्रेरणादायी कार्यक्रम होंगे।
इस महोत्सव राष्ट्र-संस्कृति रक्षा में हमारा योगदान विषय पर प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार बहरवालजी का उद्बोधन होगा । समिति के मध्यप्रदेश और राजस्थान का समन्वयक आनंद जाखोटिया का रामराज्य स्थापना की अवधारणा पर उद्बोधन होगा ।
इसके अतिरिक्त व्यासपूजन एवं गुरु पूजन, सामूहिक नामजप, समाज एवं राष्ट्रहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान, स्वसंरक्षण के सरल प्रात्यक्षिक, प्रेरणादायी लघुचित्रपट प्रदर्शन तथा भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और जीवन-मूल्यों पर आधारित ग्रंथ एवं प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।
महोत्सव के प्रचार-प्रसार के अंतर्गत घाटीवाले बालाजी, अंबे माता मंदिर, बिखरे बालाजी, आदर्श नगर शिव मंदिर, खाटूश्याम मंदिर सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में पोस्टर, बॅनर के साथ आमंत्रण पत्रकों का वितरण किया गया। हिन्दू जनजागृति समिति ने सभी नागरिकों से इस प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक गुरुपूर्णिमा महोत्सव में सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लेने का आग्रह किया है।
कार्यकम पर एक नजर :
स्थान: सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, गांधी भवन सभागार, अजयमेरु (अजमेर)
दिनांक: 29 जुलाई 2026
समय: सायं 5:00 बजे
संपर्क:
श्री आनंद जाखोटिया
हिन्दू जनजागृति समिति
मो.: 7021912805



