Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:34 am

Sunday, October 18, 2026, 7:34 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राजस्थानी भाषा की पहली महिला उपन्यासकार जोधपुर की बसंती पंवार डीग में पुरस्कृत

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

श्री हिन्दी पुस्तकालय समिति, डीग (राजस्थान) के 100वें स्थापना दिवस पर आयोज्य समारोह में जोधपुर की वरिष्ठ साहित्यकार बसन्ती पंवार को आपकी संस्मरण विधा की रचना पर “प्रोफ़ेसर रामगोपाल गुप्ता पुरस्कार- 2026” से पुरस्कृत किया गया।

यह पुरस्कार डीग में आयोजित भव्य समारोह में मानसिंह यादव (सभापति, श्री हिन्दी पुस्तकालय समिति, डीग) की अध्यक्षता, सिद्ध पीठ पीठाधीश्वर डॉ. कौशल किशोर महाराज (न्याय वेदांताचार्य) के मुख्य आतिथ्य, अमृतलाल मीणा (पूर्व मुख्य सचिव, बिहार सरकार) के विशिष्ट आतिथ्य एवं कांबलेशरण गोपीनाथ (जिला पुलिस अधीक्षक, डीग) व डॉ. लता श्रीमाली (सचिव, राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी, जयपुर) के कर कमलों द्वारा बसन्ती पंवार को शाॅल, श्रीफल, अंग वस्त्र, माला, सम्मान पत्र, गौ माता (पारंपरिक स्मृति चिन्ह गोवत्स और कन्हैया के साथ) एवं 5100 रु नगद प्रदान कर पुरस्कृत किया गया ।

बसंती पंवार राजस्थानी भाषा की पहली महिला उपन्यासकार, पहली लोरीकार एवं दूसरी व्यंग्यकार है, जिनकी अब तक राजस्थानी एवं हिन्दी भाषा में सभी विधाओं की 24 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा अब तक आपको 66 पुरस्कार/सम्मान मिल चुके हैं। बसन्ती पंवार हिन्दी से राजस्थानी भाषा में शब्दकोश एवं उपनिषद् का राजस्थानी भाषा में अनुवाद का कार्य भी कर रहीं हैं। आप वर्तमान समय में महिलाओं की एकमात्र साहित्यिक संस्था संभावना की अध्यक्ष हैं ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor