पंकज जांगिड़. जोधपुर
श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में माहेश्वरी महिला व्यवसाय प्रोत्साहन के लिए माहेश्वरी महिला मंडल पश्चिम क्षेत्र की ओर से रातानाडा स्थित श्री माहेश्वरी जनोपयोगी भवन में 9-10 अगस्त को सुबह 10 से रात्रि 9 बजे तक दो दिवसीय राखी सावन महेश मेला का आयोजन होगा।
मंडल की अध्यक्ष अलका जौहरी ने बताया कि कमला नेहरू नगर स्थित श्री माहेश्वरी भवन में बतौर अतिथि उपस्थित डॉ. नीलम मुंदड़ा, सुशीला बजाज, मंडल की सचिव विजयलक्ष्मी भूतड़ा, कोषाध्यक्ष निशा पुंगलिया, उपाध्यक्ष कुमुद भूतड़ा, संयुक्त सचिव भारती राठी सहित सुनीता जैसलमेरिया, प्रभा माहेश्वरी, कोशल्या डागा, संतोष शारड़ा, मधु मुंदड़ा, पूनम खेतावत, सोनिया भुतड़ा, संजू सोनी की मेजबानी में आयोजन के बैनर का विमोचन किया गया।
साथ ही माहेश्वरी महिलाओं को प्रोत्साहन हेतु बेहतरीन गुणवता न्यूनतम मूल्य पर स्टॉल्स उपलब्ध कराने आदि तैयारियों पर चर्चा की गई। आयोजन के दौरान 9 अगस्त को हाउजी व लक्की ड्रॉ तथा 10 अगस्त को मिस एंड मिसेज सावन व लड्डू गोपाल सजाओ आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे।


