Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:20 am

Sunday, October 18, 2026, 9:20 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट उम्मीद की एक किरण द्वारा डॉ. राजश्री बेहरा को मिला ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ सेवानिवृत्ति पर सम्मान

राखी पुरोहित. जोधपुर 

महात्मा गांधी अस्पताल की पूर्व अधीक्षक एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राजश्री बेहरा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। चिकित्सा क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट व अतुलनीय सेवाओं के लिए ‘हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट उम्मीद की एक किरण’ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी तथा वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी व समाजसेवी तेज कंवर सांखला द्वारा उन्हें ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’, स्मृति चिन्ह और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

समारोह में वक्ताओं ने कोविड महामारी के दौरान उनकी निडर व समर्पित भूमिका और ब्लड बैंक प्रभारी के रूप में आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के प्रयासों की विशेष सराहना की। अंत में ट्रस्ट व अस्पताल परिवार ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सुखद भविष्य की कामना की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor