Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:08 pm

Thursday, July 9, 2026, 5:08 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

हाथकरघा प्रौद्योगिकी डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन 10 जून तक किये जाएंगे

शिव वर्मा. जोधपुर

भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर में त्रिवर्षीय (6 सेमेस्टर) हाथकरघा एवं वस्त्र प्रौद्योगिकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन 10 जून तक किये जा सकते है। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जोधपुर के संयुक्त निदेशक श्री एस.एल. पालीवाल ने बताया कि इसमे राजस्थान राज्य कोटे के लिए प्रथम वर्ष में 17 सीटे (ईडब्ल्यूएस सीट सहित) तथा द्वितीय वर्ष के लिए 2 सीटे (ईडब्ल्यूएस सीट सहित) है।

यह रहेंगे आवेदन के लिये पात्रता मापदण्ड

तीन साल के “हैंडलूम और टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (डीएचटीटी)” के लिए 10वीं कक्षा/एसएससी परीक्षा उत्तीर्ण की। अर्हता परीक्षा में कम से कम 35% अंक प्राप्त किए और अध्ययन विषय के रूप में अंग्रेजी शामिल होना अनिवार्य है।
“लैटरल एंट्री योजना के तहत सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश के लिए हैंडलूम और टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (डीएचटीटी)”
के लिए 10+2 परीक्षा गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए या किसी भी टेक्सटाइल विषय के व्यावसायिक धारा में 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। या 10वीं पास + 2 साल का आईटीआई, दूसरे वर्ष के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए पात्र होगा।

यह रहेगी आयु सीमा

प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की दिनांक 01.07.2024 को आयु 15 से 23 वर्ष (SC/ST के अभ्यर्थियों के लिए 15 से 25 वर्ष) होना अनिवार्य है। द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की दिनांक 01.07.2024 को आयु 15 से 25 वर्ष (SC/ST के अभ्यर्थियों के लिए 15 से 27 वर्ष) होना अनिवार्य है।राज्य सरकार की नीति अनुसार अ.जा./ज.जा./अन्य पिछडा वर्ग के लिये आरक्षण रहेगा । बुनकर समुदाय के अभ्यर्थियों के लिए कुल सीट का 20 प्रतिशत आरक्षण रहेगा । इस समुदाय के पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थी नही मिलने पर शेष रिक्तियाँ अन्य श्रेणी से भरी जायेगी । एक सीट पर आर्थिक पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी के लिए आरक्षण रहेगा। प्रवेश प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को सरकार द्वारा निर्धारित दर से स्टाईफण्ड प्राप्त होगा। त्रिवर्षीय डिप्लोमा कोर्स उत्तीर्ण विद्यार्थी संबंधित ब्रान्च में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिये भी पात्र होगे। श्री एस.एल. पालीवाल ने बताया कि आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में मय शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों के सोमवार, 10 जून, 2024 तक जिला उद्योग एव वाणिज्य केन्द्र, जोधपुर में जमा करवाने होंगे इस तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। आवेदन प्रत्येक जिले में जिला मुख्यालय पर स्थित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है तथा वेबसाईट https://industries.rajasthan.gov.in/icom/#/home/dptHome पर भी उपलब्ध है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor