Explore

Search

Sunday, August 2, 2026, 1:58 am

Sunday, August 2, 2026, 1:58 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

आयकर अपीलीय अधिकरण (आईटीएटी), जोधपुर पीठ से सेवानिवृत्त लेखा सदस्य डॉ. मिठालाल मीणा तथा मुख्य आयकर आयुक्त कंवलजीत सिंह आईआरएस के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

आयकर अपीलीय अधिकरण (आईटीएटी), जोधपुर पीठ से सेवानिवृत्त हुए लेखा सदस्य डॉ. मिठालाल मीणा तथा मुख्य आयकर आयुक्त श्री कंवलजीत सिंह, आईआर एस के सम्मान में शुक्रवार को भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर आयकर अपीलीय अधिकरण, हनुवंत विहार, जोधपुर स्थित कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता शक्तिजीत डे, उपाध्यक्ष, आयकर अपीलीय अधिकरण, मुंबई ने की। समारोह में सुधीर पारिक, न्यायिक सदस्य, आयकर अपीलीय अधिकरण तथा मकरंद वसंत महादेओकर, लेखा सदस्य, आयकर अपीलीय अधिकरण, मुंबई सहित आयकर विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, अधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा कर व्यवसाय से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने डॉ. मिठालाल मीणा एवं कंवलजीत सिंह के उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल, निष्पक्ष कार्यशैली, उच्च नैतिक मूल्यों तथा कर प्रशासन एवं न्यायिक व्यवस्था में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। उपस्थित सदस्यों ने उनके दीर्घ, समर्पित एवं प्रेरणादायी सेवाकाल को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी शुभकामनाएँ एवं सम्मान प्रदान किया।

सायंकाल इस अवसर पर मरुधरा टैक्स बार एसोसिएशन, जोधपुर द्वारा होटल चन्द्रा इम्पीरियल में भव्य विदाई रात्रिभोज का आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह में डॉ. मिठालाल मीणा, कंवलजीत सिंह, मुख्य आयकर आयुक्त, शक्तिजीत डे, मकरंद वसंत महादेओकर, सुधीर पारिख, श्रीमती शीला चोपड़ा, आयकर आयुक्त, जोधपुर, के. आर. मेघवाल, पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त, श्रीमती अलका राजवंशी, पूर्व आयकर आयुक्त, तथा डॉ. बोधराज बिस्वास, सहायक आयकर आयुक्त सहित आयकर विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह में कर व्यवसाय से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें एडवोकेट एस. एल. जैन (जयपुर), एडवोकेट पी. एम. चोपड़ा, सीए अनिल जैन, सीए अमित कोठारी, सहित जोधपुर एवं राजस्थान के अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सम्मिलित हुए।

जयपुर, बीकानेर, नोखा, बाड़मेर, गुरुग्राम, इंदौर  एवं देश के अन्य विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ताओं, आयकर अधिकारियों एवं कर क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने समारोह में भाग लेकर डॉ. मिठालाल मीणा एवं कंवलजीत सिंह के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

विदाई समारोह के दौरान वक्ताओं ने दोनों अधिकारियों की सादगी, विनम्रता, नेतृत्व क्षमता एवं कर प्रशासन तथा न्यायिक व्यवस्था में उनके उत्कृष्ट योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की। सभी उपस्थितजनों ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए उनके दीर्घकालीन योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

यह समारोह अत्यंत आत्मीय, गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा कर प्रशासन, आयकर अपीलीय अधिकरण एवं कर व्यवसाय से जुड़े सभी वर्गों के मध्य सौहार्द एवं परस्पर सम्मान का अनुपम उदाहरण बनकर उभरा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor