Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:02 am

Sunday, October 18, 2026, 8:02 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्रावण मास में सात दिवसीय अखंड खड़ी सप्ताह का आयोजन, महिलाओं से सेवा का आह्वान

जोधपुर , 3 अगस्त | भगवान भोलेनाथ की कृपा से श्रावण मास के पावन अवसर पर 3 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक अखंड खड़ी सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन श्री कुबेरेश्वर महादेव मंदिर, जेड़.एस. कॉलोनी (बी.जे.एस.), जोधपुर में होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 3 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे होगा तथा समापन 10 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा।

इस सात दिवसीय आयोजन के दौरान 24 घंटे अखंड कीर्तन होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र की सभी महिला मंडलों एवं श्रद्धालु महिलाओं से अनुरोध किया है कि वे अपनी-अपनी सेवा देकर इस धार्मिक आयोजन को सफल एवं भव्य बनाएं। अधिक से अधिक महिलाओं से कीर्तन एवं सेवा में भाग लेने की अपील की गई है।

इस आयोजन का संयोजन नंदिनी शेखावत द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं विशेष रूप से महिला मंडलों से समय पर उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा अखंड खड़ी सप्ताह को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor