पंकज जांगिड़. जोधपुर
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शास्त्री नगर सेक्टर ‘ए’ स्थित श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत भवन सभागार में सावन की रंग-बिरंगी छटा, महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के द्वारा लहरिया एवं सावन महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष रेणु जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सांस्कृतिक सशक्तिकरण से आर्थिक सशक्तिकरण की ओर एक कदम में सांस्कृतिक मूल्यों को संजोते हुए आत्म निर्भर बनाने का एक प्रयास रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रुमा देवी तथा विशिष्ट अतिथि आरएएस गोमती जांगिड़ के सानिध्य में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन हुआ।
सावन महोत्सव के दौरान महिलाओं के मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत डांस प्रतियोगिता में विनिमा प्रथम, रंजना द्वितीय व अंजू करल तृतीय स्थान पर रही। साथ ही निवृति प्रतियोगिता, रैंप वॉक एवं विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन भी हुआ पूजा मिस सावन तथा कृष्णा व उर्वशी रनर अप रही। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। मंच संचालन प्रियंका ने किया। उनके प्रभावी एवं सुव्यवस्थित मंच संचालन से कार्यक्रम और भी आकर्षक बना।
समाज की महिलाओं के सांस्कृतिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की स्टॉल्स भी लगाई गईं। इन स्टॉल्स के माध्यम से जांगिड़ समाज की उभरती हुई महिला प्रतिभाओं एवं उद्यमियों को एक उपयुक्त मंच प्रदान किया गया ताकि वे अपनी प्रतिभा एवं कार्य को समाज के सामने प्रस्तुत कर सकें और अपनी अलग पहचान बना सकें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी की विनती जांगिड़, स्नेहलता जांगिड़, आशा शर्मा सुनीता शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, पूजा माकड़़, कविता जांगिड़ व मंजू शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।



