Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:02 am

Sunday, October 18, 2026, 8:02 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वरिष्ठ अधिवक्ता रामसुख शर्मा का हुआ रेफरेंस

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

पुराना हाईकोर्ट परिसर स्थित लाइब्रेरी में वरिष्ठ अधिवक्ता रामसुख शर्मा के निधन पर राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन जोधपुर में उनका आज रेफरेंस आयोजित किया गया।

जांगिड़ अधिवक्ता संघ के महासचिव वरिष्ठ अधिवक्ता भारत भूषण शर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी के नेतृत्व में रामसुख शर्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि और श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अधिवक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रामसुख शर्मा ने जोधपुर में जिला सेशन न्यायालय में लगभग 18 वर्ष तक लोक अभियोजक के रूप में कार्य किया तथा वे सिविल एवं फौजदारी के साथ ही रिवेन्यू के जाने-माने अधिवक्ता थे तथा कला एवं संस्कृति के प्रति समर्पित भाव रखने वाले व्यक्तित्व के धनी थे।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor