Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 6:41 am

Sunday, October 18, 2026, 6:41 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के हाथों जयपुर में मोहम्मद अतीक और साजिद खान का हुआ सम्मान

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

मोटिवेशनल सोसायटी ऑफ राजस्थान की ओर से जयपुर की गोल्डन टूयलिप होटल में आयोजित हुए ‘सुपर एक्सीलेंसी अवार्ड एवं टैलेंट रिक्वायर्स मोटिवेशन‘ विषयक परिचर्चा में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सुपर एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा के हाथों मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी, जोधपुर के पूर्व चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक और नवीन जोधाणा जागरूक मंच संस्थान के संस्थापक साजिद खान जोधाणा को सम्मानित किया गया।

राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं स्कूल से यूनिवर्सिटी तक के गौरवान्वित कार्यों के लिए शिक्षाविद् मोहम्मद अतीक को तथा पिछले लम्बे अर्से से निरंतर नशा मुक्त युवाओं में अवेयरनेस लाने के संघर्षशील प्रयासों के लिए युवा समाजसेवी साजिद खान जोधाणा को इस सुपर एक्सीलेंसी अवार्ड से नवाजा गया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. अजय त्रिवेदी और सह संयोजक विकास शर्मा का शिक्षाविद् मोहम्मद अतीक ने आभार जताया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor