Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति जोधपुर शाखा एवं माताजी भक्ति सागर ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में 25 कन्याओं को उपहार सामग्री देने का शगुन कार्यक्रम 4 अगस्त को

दो दिवसीय कार्यक्रम का आज हुआ शुभारंभ

पंकज जांगिड़. जोधपुर

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति जोधपुर शाखा एवं माताजी भक्ति सागर ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में 25 कन्याओं को उपहार सामग्री देने का दो दिवसीय शगुन कार्यक्रम का आज सोमवार को शनिश्चर थान स्थित शनिश्चर मंदिर परिसर में मेहंदी-हल्दी व मांगलिक गीतों के साथ शुभारंभ हुआ। जिसमे गीता माछर, मुन्नी भाटी, मधु भंडारी, शांता शर्मा, ऊषा बंग, सुनिता जैसलमेरियां, मंजू सोनी, ममता बाहेती, अलका चांडक, रजनी जोया, मीना भट्टड़, संतोष गहलोत, मधु गांधी, प्रभा डागा, विमला पित्ती, सुनिता हेडा, प्रेमलता मालु, निशा पुंगलिया, अंजना परिहार, राजेश्वरी अरोड़ा सहित दौ सौ से अधिक अनमोल रत्न व दानदाता अपनी सहभागिता निभा रहे है।

माताजी भक्ति सागर ग्रुप के प्रधान संरक्षक प्रेम-संतोष राठी ने बताया कि अब तक 235 निःसहारा कन्याओं का शगुन कार्यक्रम सम्पन्न हो चुका है। 4 अगस्त, मंगलवार को शनिश्चर मंदिर परिसर में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक 25 कन्याओं को उपहार सामग्री प्रदान कर कुल 260 कन्याओं का शगुन कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान कन्याओं का स्वागत-सत्कार, लाडकोड, महिला संगीत के साथ सांवरिया सेठ के रूप में दानदाता उपहार व आशीर्वाद देकर विदाई देंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor