दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए श्रीमती निरूपा पटवा को जयपुर में मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह शेखावत ने सम्मानित किया। मोटिवेशनल सोसाइटी ऑफ़ राजस्थान के संस्थापक डॉ अजय त्रिवेदी एव डॉ विकास शर्मा द्वारा कार्यक्रम का संयोजन किया गया।
अपने अपने कार्य में माहिर एवं समाज सेवा करने वाले को वंदन करने के कार्यक्रम के अंतर्गत जयपुर में एक निजी रेस्टोरेंट गोल्डन ट्यूलिप में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे निरूपा पटवा द्वारा महिला ससक्तीकरण, विकलांग वर्ग के लिए, पर्यावरण, चिकित्सा एवं समाज सेवा के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय कार्यों के लिए, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मान गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अर्चना शर्मा, हरदीप सलूजा आदि उपस्थित थे।
निरूपा पटवा गत कई वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। प्रशासन के कई सम्मान के साथ साथ अन्य सेवा कार्यों में भी सहयोग कर रही हैं और समाज में अपनी पहचान बनाई है। सेवा में अपने जीवन को आगे बढ़ाने का प्रयास करती रही हैं।


