Explore

Search

Tuesday, August 4, 2026, 1:45 am

Tuesday, August 4, 2026, 1:45 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

वाहनों पर “PRESS” लिखकर हो रहे दुरुपयोग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने की मांग

मारवाड़ प्रेस क्लब ने पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया को सौंपा ज्ञापन, पुलिस कमिश्नर ने दिलाया फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का विश्वास

दिलीप कुमार पुरोहित. सुनील वर्मा. जोधपुर 

मारवाड़ प्रेस क्लब, जोधपुर ने शहर में वाहनों पर “PRESS” लिखकर किए जा रहे दुरुपयोग एवं फर्जी पत्रकारों की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया को ज्ञापन सौंपकर विशेष अभियान चलाने की मांग की है। पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने विश्वास दिलाया कि इस संबंध में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई फर्जी पत्रकारों के खिलाफ की जाएगी, कोई भी गैर पत्रकार अपने वाहन पर प्रेस लिखकर पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई का विश्वास दिलाया है।

मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ एवं सचिव चंद्रशेखर व्यास के नेतृत्व में पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया को सौंपे गए ज्ञापन में शहर में वाहनों पर “PRESS” लिखकर किए जा रहे दुरुपयोग तथा फर्जी पत्रकारों की बढ़ती गतिविधियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। ज्ञापन में विशेष रूप से फर्जी पत्रकारों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए कहा गया कि वर्तमान में बड़ी संख्या में ऐसे लोग, जिनका पत्रकारिता से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है, अपने वाहनों पर “PRESS” लिखकर पुलिस जांच से बचने, अवैध गतिविधियों को अंजाम देने तथा आमजन पर अनुचित प्रभाव जमाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि वास्तविक एवं निष्पक्ष पत्रकारों की प्रतिष्ठा तथा पत्रकारिता की विश्वसनीयता भी प्रभावित हो रही है। प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ पत्रकार ललित परिहार, इम्तियाज अहमद,ललित सिंह बडगूजर, सुनील दत्त, विक्रम दत्त, राजकुमार शर्मा शेलू, हरिकिशन शर्मा, दिलीप कुमार पुरोहित, मोहित हेड़ा, डॉक्टर सुरेश खटनवालिया, नरेंद्र कुमार ओझा, कृष्णा गौड़, जितेंद्र परिहार, संबितेश्वर पुरोहित, जितेंद्र दवे, माधव सिंह मेहरू, मनोज शर्मा, राजेश पुरोहित प्रदीप बोहरा और निश्चल सोलंकी शामिल रहे।

ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में बड़ी संख्या में ऐसे लोग, जिनका पत्रकारिता से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है, अपने वाहनों पर “PRESS” लिखकर पुलिस जांच से बचने, अवैध गतिविधियों को अंजाम देने तथा आमजन पर अनुचित प्रभाव जमाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि वास्तविक एवं निष्पक्ष पत्रकारों की प्रतिष्ठा और पत्रकारिता की विश्वसनीयता भी प्रभावित हो रही है।

मारवाड़ प्रेस क्लब ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि भारतीय प्रेस परिषद भी इस विषय पर पूर्व में चिंता जता चुकी है तथा राज्य सरकारों को आवश्यक नियम बनाने के सुझाव दिए थे, लेकिन आज तक प्रभावी व्यवस्था लागू नहीं हो सकी। इसके चलते फर्जी प्रेस कार्ड, गैर-अधिस्वीकृत व्यक्तियों द्वारा “PRESS” का उपयोग तथा विभिन्न संगठनों के नाम पर जारी कार्डों का दुरुपयोग लगातार बढ़ रहा है।

क्लब ने पुलिस आयुक्त से मांग की है कि जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट स्तर पर विशेष अभियान चलाकर “PRESS” लिखे वाहनों एवं संबंधित व्यक्तियों का सत्यापन कराया जाए। जिन लोगों के पास वैध अधिस्वीकृति अथवा वास्तविक पत्रकारिता से संबंधित प्रमाण उपलब्ध नहीं हों, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहनों से “PRESS” हटवाया जाए। साथ ही फर्जी पत्रकार बनकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ एवं सचिव चंद्रशेखर व्यास ने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के नेतृत्व में जोधपुर पुलिस इस गंभीर विषय पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पत्रकारिता की गरिमा, कानून-व्यवस्था और आमजन के विश्वास की रक्षा के लिए सकारात्मक पहल करेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor