Explore

Search

Tuesday, August 4, 2026, 1:45 am

Tuesday, August 4, 2026, 1:45 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सावन के पहले सोमवार पर अंतरेश्वर महादेव मंदिर में उमडा अपार जन सैलाब ; भजनों की गूंज से भक्तिमय हुआ माहौल

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

सावन के पवित्र प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर पृथ्वीराज नगर, महाराजा पार्क स्थित प्रसिद्ध अंतरेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह 6:00 बजे से ही मंदिर प्रांगण “हर-हर महादेव” और “जय भोलेनाथ” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। बाबा अंतरेश्वर के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं, जो देर शाम तक अनवरत जारी रहीं।

​भक्तों के हुजूम को देखते हुए बदला गया भजन का समय

​मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की असाधारण भीड़ और सुचारू व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पृथ्वीराज नगर,अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पंवार और महिला अध्यक्ष सुजाता शर्मा ने भजन मंडली द्वारा अपने नियमित भजनों के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया। आमतौर पर दोपहर 12:00 बजे से आयोजित होने वाला संगीतमय भजन कार्यक्रम विशेष रूप से दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक संचालित किया गया।​

महिला भजन मंडली की सुरीली प्रस्तुतियों ने बांधा समां

​दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित संगीतमय भजन संध्या में भजन मंडली की महिला संकीर्तन टोली ने भगवान शिव के एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की रसधार पर उपस्थित श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। ​इस अवसर पर भजन मंडली एवं क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी मौजूदगी रही, जिनमें: ​श्रीमती सुमन पंवार एवं श्रीमती शशि पंवार, ​शोभा चौहान, ​धार्मिक मंत्री उषा दवे, ​शशिकला त्रिवेदी एवं मुक्ता दवे, ​एडवोकेट रंजना ओझा, ​सरोज सिसोदिया, ​कार्यक्रम में पृथ्वीराज नगर के साथ-साथ कुड़ी भगतासनी एवं नवदुर्गा नगर की महिलाओं तथा स्थानीय नागरिकों ने भी भारी संख्या में शिरकत कर धर्म लाभ उठाया और भक्ति सागर में गोते लगाए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor