Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

तीन दिवसीय निशुल्क प्राणायाम कार्यशाला में प्रतिभागी दिखा रहे उत्साह

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

सुनील योगा एकेडमी द्वारा व्याधि अनुरूप आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क प्राणायाम कार्यशाला का शुभारंभ उत्साहपूर्वक हुआ। कार्यशाला के प्रथम दिवस पर बड़ी संख्या में योग साधकों एवं शहरवासियों ने भाग लेकर प्राणायाम का अभ्यास किया।

कार्यशाला में योग गुरु सुनील शर्मा ने प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सही श्वास ही स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि नियमित प्राणायाम से फेफड़े मजबूत होते हैं, शरीर में ऑक्सीजन का संचार बेहतर होता है, मानसिक तनाव कम होता है तथा एकाग्रता और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने प्रतिभागियों को अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति एवं अन्य प्राणायामों का सही अभ्यास भी करवाया, व योग करना मात्र व सही योग करने में अन्तर स्पष्ट करते हुए दोनों के लाभ हानि पर भी प्रकाश डाला।

योग गुरु शर्मा ने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन-मस्तिष्क का वास होता है, परन्तु आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव, अनिद्रा व इनसे जनित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव वर्तमान समय की मांग है ।
प्राणायाम एक सरल, सुरक्षित और प्रभावी उपाय है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन कुछ समय योग एवं प्राणायाम के लिए निकालने का आह्वान किया।

कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों ने प्राणायाम का अभ्यास कर सकारात्मक अनुभव साझा किए तथा आगामी दो दिनों तक नियमित रूप से भाग लेने का संकल्प लिया। कार्यशाला का उद्देश्य समाज में योग एवं प्राणायाम के प्रति जागरूकता बढ़ाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor