Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:17 am

Sunday, August 23, 2026, 8:17 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बसेटा समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह 6 सितम्बर को, पोस्टर का किया विमोचन

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

बसेटा (धोबी) विकास सेवा समिति, जोधपुर के तत्वावधान में युवक-युवती परिचय सम्मेलन व प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह 6 सितंबर, रविवार को सुबह 10 बजे गीता भवन के दशरथमल सिंघवी सभागार हॉल में आयोजित किया जायेगा।

इस आयोजन के संदर्भ में आज गीता भवन के पास श्री श्री रविशंकर ब्लड सेन्टर में समिति की मीटिंग रखी गई। जिसमें उत्कर्ष क्लासेस के चैयरमेन निर्मल गहलोत व समिति सदस्यों ने बैनर का विमोचन किया। इस अवसर पर करण सिह राठौड़, रमेश बाणियां, राकेश भाटी, अशोक सांखला, राजेश चौहान, प्रकाश दैवतवाल, राकेश तंवर, अजय साँखला अजय तंवर, राजू मरेठा, राधेश्याम भाटी, भजन राम राठौड़, अशोक बाणियां, ललित बाणियां ललित भाटी, अशोक खत्री, चन्द्र‌प्रकाश डागर, प्रकाश चौहान व अशोक बाड़ोलिया उपस्थित रहे।

समिति के अध्यक्ष सुरेश बाणियां ने बताया कि इस परिचय सम्मेलन में राजस्थान प्रदेश के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र दिल्ली, मध्यप्रदेश से सैकड़ों युवक-युवती परिचय देने हेतु आवेदन रजिस्ट्रेशन करवा रहे है, जिसकी ऑनलाईन प्रक्रिया आरम्भ की है।

समिति के सचिव ओमप्रकाश बामणिया ने बताया कि इस प्रतिभा सम्मान समारोह में जोधपुर जिले के कक्षा 3 से 7वीं तक 70% अंक व कक्षा 8 से कालेज लेवल तक 60% अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा नवनियुक्त सरकारी कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भी सम्मान किया जायेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor