पंकज जांगिड़. जोधपुर
भगवान भोलेनाथ व ठाकुरजी की कृपा से श्रावण मास के पावन अवसर पर बीजेएस क्षेत्र की जेडएस काॅलोनी स्थित श्री कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में 3 से 10 अगस्त तक अखंड खड़ी सप्ताह का आयोजन हो रहा है, जिसमें साधक, कलाकारों व महिला मंडल द्वारा अनवरत खड़े खड़े संकीर्तन किया जा रहा है। नंदिनी शेखावत ने बताया कि 8 अगस्त, शनिवार को दोपहर 1 बजे से गायिका मंजू डागा व नामचीन कलाकारों द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।


