Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:27 am

Sunday, October 18, 2026, 8:27 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सनातन धर्म जन जागृति चेतना वाहन रैली 9 अगस्त को

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

मगरा पूंजला स्थित आर्य समाज मंदिर महर्षि पाणिनि नगर जोधपुर के 27वें वार्षिकोत्सव एवं अगस्त क्रान्ति दिवस पर 9 अगस्त, रविवार को सुबह 9 से 11 बजे तक सनातन धर्म जन जागृति चेतना वाहन रैली मण्डोर क्षेत्र में निकाली जाएगी।

आर्य समाज मंदिर महर्षि पाणिनि नगर जोधपुर के प्रधान वीरेंद्र जांगिड़ ने बताया कि इसमें हवन की विशेष झांकी एवं आर्यवीरों व आर्य वीरांगनाओं द्वारा व्यायाम प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहेगा। इस आयोजन में मण्डोर क्षेत्र की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं जिसमें नारायण सेवा समिति मण्डोर, मुस्कान सच्ची सेवा चैनपुरा विकास समिति, सैनिक क्षत्रिय महादेव मंदिर लालसागर, लक्ष्मी एन्क्लेव विकास समिति, बोडियाला बेरा विकास समिति इत्यादि का विशेष योगदान रहेगा।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor