पंकज जांगिड़. जोधपुर
भगवान भोलेनाथ व ठाकुरजी की कृपा से श्रावण मास के पावन अवसर पर बीजेएस क्षेत्र की जेडएस काॅलोनी स्थित श्री कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में काॅलोनी वासियों के सहयोग से 3 से 10 अगस्त तक अखंड खड़ी सप्ताह का आयोजन हो रहा है, जिसमें साधक, कलाकारों व महिला मंडल द्वारा अनवरत खड़े खड़े संकीर्तन किया जा रहा है।
आयोजन समिति की सोहन कंवर व नंदिनी शेखावत ने बताया कि शनिवार को सावन मास कृष्ण पक्ष दशमी के अवसर पर गायिका मंजू डागा, रेखा भाटी व महिला मंडल द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिन पर भक्त झूमते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए।


