Explore

Search

Friday, October 2, 2026, 10:06 am

Friday, October 2, 2026, 10:06 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में हो रही अखंड खड़ी सप्ताह में साधक कर रहे अनवरत संकीर्तन व झूम रहे भक्त, पूूर्णारती व शोभायात्रा 10 अगस्त को

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

श्रावण मास के पावन अवसर पर बीजेएस क्षेत्र की जेडएस काॅलोनी स्थित श्री कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में काॅलोनी वासियों के सहयोग से 3 से 10 अगस्त तक अखंड खड़ी सप्ताह का आयोजन हो रहा है, जिसमें साधक, कलाकारों व महिला मंडल द्वारा ढोलक-मंजीरे के साथ अनवरत खड़े खड़े संकीर्तन किया जा रहा है।

आयोजन समिति की सोहन कंवर व नंदिनी शेखावत ने बताया कि इस दौरान गायिका मंजू डागा, रेखा भाटी, भावना सोनी व महिला मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिन पर भक्त झूमते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए। 10 अगस्त, सोमवार को सुबह 10 बजे पूर्णारती के बाद काॅलोनी के सीमित क्षेत्र में झांकी युक्त भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor