Explore

Search

Monday, August 10, 2026, 8:41 am

Monday, August 10, 2026, 8:41 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

अनुबंध वृद्धाश्रम के 25वें वर्ष प्रवेश में गूंजे सदाबहार नगमे, मीनल जैन की सुरमयी प्रस्तुति ने बांधा समां

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था “अनुबंध ए होम फॉर द एज्ड” के सेवा कार्यों के 25वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में मंडोर रोड स्थित एफडीडीआई आडिटोरियम में भव्य सांस्कृतिक संध्या “मैजिक ऑफ ओल्ड बॉलीवुड सॉन्ग्स” का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम संयोजक अनुराधा-नरेंद्र अडवाणी ने बताया कि कार्यक्रम में मुंबई की प्रसिद्ध बॉलीवुड पार्श्व गायिका मीनल जैन ने अपनी मधुर आवाज से सदाबहार हिंदी फिल्मी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मीनल जैन ने सलोना सा सज्जन है, बया ना धरो बलमा, अगर मुझसे मोहब्बत है तथा ज़रा सी आहट होती, दिल सोचता है कहीं ये वो तो नहीं है जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। उनकी गायकी पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और पूरा माहौल संगीत की सुरमयी धुनों से गूंज उठा। कार्यक्रम में नाद रश बैंड द्वारा भी शानदार संगीतमय प्रस्तुति दी गई। बैंड की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा उपस्थित संगीत प्रेमियों ने इसका भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में कुंती देवड़ा (महापौर), डॉ. निर्मल गेहलोत ( फाउंडर एवं CEO उत्कर्ष क्लासेस) तरुण गेहलोत एवं मनीष मेहता, डॉ. तरुण कांत (साइंटिस्ट-जी एवं GCR, AFRI); डॉ. डी. कुमार (पूर्व प्रिंसिपल साइंटिस्ट CAZARI); श्री अनिल कुमार, (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, FDDI); डॉ. संगीता सिंह, (साइंटिस्ट-एफ एवं GCR, AFRI); डॉ. ओम लता भगत (AIIMS जोधपुर), डॉ. विश्वनाथ शर्मा, (सीनियर साइंटिस्ट, AFRI) तथा डॉ. अदिति टेलर (सीनियर साइंटिस्ट, AFRI) सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन राकेश चौहान एवं प्रियंका ने प्रभावी एवं आकर्षक अंदाज में किया। दोनों ने अपनी शानदार एंकरिंग से कार्यक्रम को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया और दर्शकों को पूरे समय जोड़े रखा।

इस अवसर पर अनुबंध वृद्धाश्रम की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को भी रेखांकित किया गया। संस्था पिछले 24 वर्षों से निराश्रित एवं जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को आश्रय, भोजन, चिकित्सा, देखभाल एवं सम्मानपूर्ण जीवन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 25वें वर्ष में प्रवेश का यह आयोजन संस्था की सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की यात्रा का उत्सव रहा।

आयोजन को सफल बनाने में राजन ऑडियो-विजुअल, नाद रश तथा एफडीडीआई, जोधपुर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अनुबंध वृद्धाश्रम के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संस्था की इस सेवा यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor