Explore

Search

Monday, August 10, 2026, 8:50 am

Monday, August 10, 2026, 8:50 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सनातन धर्म जन चेतना वाहन रैली में शामिल हुए अनेक आर्यवीर व वीरांगनाएं

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

मगरा पूंजला स्थित आर्य समाज मंदिर महर्षि पाणिनि नगर के 27वे वार्षिक उत्सव व अगस्त क्रांति दिवस पर आज विजय सिंह भाटी व भामाशाह नारायण सिंह सांखला द्वारा सनातन धर्म जन चेतना वाहन रैली का ओम ध्वज दिखा कर शुभारम्भ किया गया। रैली आर्य समाज से होते हुए दिलीप नगर, लाल सागर, नयापुरा, नागोरी बेरा, फूल बाग, मंडावता, चैनपुरा, नरसिंह जी की प्याऊ, माता का थान, बोड़ियाला बेरा, सुथारों का बास, मगरा होते हुए आर्य समाज पहुंचकर संपन्न हुई।

प्रधान वीरेंद्र जांगिड़ ने बताया कि इस भव्य रैली का मनोहर सिंह सांखला, रामस्वरूप टाक, ज्ञान सिंह गहलोत, किरण गहलोत, भैरू सिंह परिहार, अशोक गहलोत, बालकिशन, संपत राज देवड़ा तथा प्रकाश परिहार द्वारा पुष्प वर्षा व जलपान नाश्ता की विशेष व्यवस्था करके आत्मीयता से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम संयोजक रमेश गहलोत ने बताया कि इस रैली में जोधपुर की विभिन्न आर्य समाज का भी विशेष योगदान रहा।रैली में महिलाएं तथा आर्यवीर व वीरांगना हवन के साथ जय घोष करते नजर आए। रैली में मनोहर सिंह टाक, सोहन सिंह, डॉ महेश परिहार, युधिष्ठिर सिंह आर्य, कैलाश चंद्र आर्य, नरेंद्र आर्य, नरपत भाभा, हुकम सिंह लिखमाराम सुमित गहलोत, जय आर्य, कुलवंत सिंह, भाऊ सिंह, चिराग इत्यादि आर्य वीरों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। साथ में मातृशक्ति में सुशिला गहलोत, संतोष आर्या, विनती जांगिड़, रुपवती देवड़ा, ललिता सांखला, सरोज भाटी, गीता आदि के साथ में सैकड़ो आर्य वीर व वीरांगनाओं ने सहभागिता निभाई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor