Explore

Search

Friday, October 2, 2026, 10:07 am

Friday, October 2, 2026, 10:07 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हाथी-घोड़े और गाजे-बाजे के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, संत डॉ. रामप्रसाद जी के सानिध्य में होगी श्रीमद्भागवत कथा

आनंद कल्ला. जोधपुर 

श्री बड़लेश्वर महादेव मंदिर, जालोरी बारी के जीर्णोद्धार के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के तहत 10 अगस्त को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नृसिंह दड़ा से सुबह 11:30 बजे हाथी, घोड़े और गाजे-बाजे के साथ रवाना होकर श्री बड़लेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में माता-बहनें पारंपरिक चुनड़ी की साड़ियों में सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी। धार्मिक आस्था से ओतप्रोत इस शोभायात्रा में दक्षिणावर्ती महादेव की मूर्ति, जिसकी प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी, तथा श्रीनाथ जी के चित्र स्वरूप भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

शोभायात्रा के श्री बड़लेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के साथ ही धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ होगा। परम पूज्य परमहंस महन्त डॉ. रामप्रसाद जी के सानिध्य में 10 से 16 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बड़लेश्वर महादेव मंदिर के पीछे किया जाएगा।

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति, धर्म और आध्यात्मिक जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। भव्य शोभायात्रा और श्रीमद्भागवत कथा को लेकर धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में शामिल होने तथा कथा का लाभ लेने का आह्वान किया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor