दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
9783414079 diliprakhai@gmail.com
वैदिक सनातन धर्म प्रचार समिति जोधपुर के तत्वावधान में श्रावण मास के पावन पर्व पर एक विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शिव रहस्य उपनिषद्, कश्मीर शैव दर्शन एवं वैदिक वेद परिचर्चा विषय पर विद्वानों द्वारा प्रकाश डाला जाएगा।
वैदिक सनातन धर्म प्रचार समिति जोधपुर के अध्यक्ष गोल्डी बिस्सा ने बताया कि परिचर्चा का आयोजन गुरूवार 13 अगस्त 2026 को प्रातः 11.30 बजे से 1 बजे तक सिवांचीगेट गड्डी स्थित श्री शिवदत्त महाराज विद्यापीठ में स्थित कृष्णानंद स्मृति सभागार में होगा।
व्यवस्थापक ई. ज्ञान प्रकाश बिस्सा व ई. विवेक बिस्सा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर की पूर्व अधिष्ठाता, कला शिक्षा एवं समाज विज्ञान संकार व संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सरोज कौशल विचार व्यक्त करेंगी।
सचिव डॉ. शैलेंद्र बिस्सा तथा सह-सचिव दीपक बिस्सा ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में कैर्न ऑयल एंड गैस के अयोध्या प्रसाद गौड़, वरिष्ठ पत्रकार प्रो. डॉ. महेंद्र सिंह लालस, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश व्यास, आकाशवाणी जोधपुर के मनीष सोलंकी तथा अनन्तधाम सेवा समिति के पं. विजय दत्त पुरोहित उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर संरक्षक मण्डल में रितु झींगोन नागपाल, इतिहासकार प्रो. डॉ. श्यामप्रसाद व्यास, समाजशास्त्री प्रो. डॉ. कैलाशनाद व्यास, आध्यात्मिक चिंतक एवं ज्योतिषाचार्य मनीषा आहूजा तथा वरिष्ठ पत्रकार संगीता दत्त शर्मा का मार्गदर्शन रहेगा।


