दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
9783414079 diliprakhai@gmail.com
श्री गुमान राउमा इन्द्रोका में दिव्यांग जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम के साथ तिरंगा यात्रा और पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विशिष्ट वक्ता प्रो. मीना बरड़िया, मुख्य वक्ता डॉ. अरविन्द जोशी थे एवं विशिष्ट अतिथि सरपंच महेंद्र सिंह खीची थे । सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा पौधरोपण किया गया और उसके बाद अतिथिगण, बच्चोंं व ग्रामीणजनों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
उसके पश्चात् विकलांग पुनर्वास एवं प्रशिक्षण संस्थान जोधपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रो मीना बरड़िया ने दिव्यांगो की शिक्षा, उनकी उपलब्धियां एवं उनके द्वारा किये गये कार्यों को विस्तारपूर्वक बताया व सभी को ऐसे लोगों की मदद करने को कहा एवं प्रज्ञा निकेतन छात्रावास के विषय में बताया। मुख्य वक्ता डॉ अरविन्द जोशी ने दिव्यांग कानून के विषय में विस्तार से बताया व कहा अगर दिव्यांग बच्चों को सही दिशा मिले तो वे अपने काम में किसी से कम नहीं है । इन्द्रोका सरपंच महेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की व ऐसे लोगों की हर प्रकार से मदद का विश्वास दिलाया। स्कूल के प्रधानाचार्य विजय सिंह राठौड़ ने सभी अतिथियों का आभार जताया व बच्चों को मेहनत व संवेदनशील रहने को कहा।
कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र सिंह ने किया। संस्थान की ओर से सभी बच्चों को पैन व कुछ को स्कूल बैग वितरित किये गण्। कार्यक्रम में चन्दन सिंह, विक्रम, कौशल्या, रंजना गौड, अनु जोया, नीता सोलंकी, ललिता शर्मा, सुमेर सिंह, रतन कँवर, रामा देवी, ज्योति, महेंद्र सिंह इन्दा, ललित, गोरधन सिंह, विकास शर्मा, खींव सिंह, मान सिंह, भगवान सिंह खीची, डॉ रामनिवास सहित अभिभावक गण व ग्रामीण जन उपस्थित थे ।


