Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में हरियाली अमावस्या पर हुआ भव्य श्रृंगार एवं भोग का आयोजन

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

पवित्र श्रावण मास की हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर रातानाडा, शिव रोड स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर पुजारी ललिता जोशी के सान्निध्य में भगवान शिव परिवार एवं देव प्रतिमाओं का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य श्रृंगार एवं विशेष भोग का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक हरित पुष्पों एवं विद्युत सज्जा से मनमोहक रूप से सजाया गया। मंदिर में गूंजते भक्ति गीतों, शिव स्तुति एवं “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दर्शन किए तथा परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। महिला मंडल द्वारा दोपहर में भजन-कीर्तन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन की व्यवस्थाओं में मंदिर व्यवस्थापिका शिवानी जोशी, निकिता जोशी एवं महिला मंडल का विशेष योगदान रहा। भगवान महादेव की आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। हरियाली अमावस्या के इस पावन अवसर पर मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor