Explore

Search

Wednesday, August 12, 2026, 9:55 pm

Wednesday, August 12, 2026, 9:55 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

हरियाली अमावस्या पर निकाली प्रभातफेरी, “पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ” के जागरूकता का दिया संदेश

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

शहर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए रातानाडा स्थित श्री कृष्ण मंदिर ट्रस्ट और महिला मण्डली ने पुजारी हरिभाई गोस्वामी के सानिध्य में हरियाली अमावस्या, बुधवार को प्रातः 4.30 बजे विशाल भव्य प्रभात फेरी निकाली, जिसमें हाथों में रंग-बिरंगे पोस्टर और तख्तियां लेकर महिलाओं व बच्चों ने नारे लगाते हुए क्षेत्र का भ्रमण किया और आम जनता को प्रकृति से जुड़ने और “पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ” के जागरूकता का संदेश दिया।

मंदिर पुजारी हरिभाई गोस्वामी ने बताया कि 5100 पौधे लगाने का संकल्प लेते हुए गोशाला, पार्क, स्कूलों, जगह जगह जाकर महिला मंडली शारदा चौधरी, सीमा सांखला, कमलेश चौधरी, आशा बाहेती, किरण परिहार, अरुणा कच्छवाह, मंजुलता, बबली भाटी, मोहनी सांखला, सरस्वती, शोभा, सपना राठौड़, रीमा भाटी, रेखा सैन की टीम पौधे लगा रही हे। गौरतलब है कि हर अमावस्या को धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने के उदेश्य से प्रभात फेरी निकाली जाती हे‌।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor