Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

Sunday, October 18, 2026, 9:00 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

तीन दिवसीय सनातन धर्म महोत्सव के तहत 51 कुण्डीय महायज्ञ में दी आहुतियां 

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

मगरा पूंजला स्थित आर्य समाज मंदिर महर्षि पाणिनि नगर के 27वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आर्य समाज मंदिर महर्षि पाणिनि नगर में सोमवार से ध्वजारोहण के साथ शुरू हुए तीन दिवसीय सनातन धर्म महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को आचार्य योगेश भारद्वाज के ब्रह्मत्व एवं मोहित शास्त्री व महेंद्र शास्त्री की वेदपाटी के सहयोग के माध्यम से बृहद वृष्टि यज्ञ में अथर्ववेद के वृष्टि सूक्तमंत्रों तथा स्वस्ति वाचन के मंत्रो से विशेष आहुतिया प्रदान की गई। जिसमें मुख्य यजमान आर्य समाज के उपप्रधान सोहन सिंह गहलोत, नितिन सांखला, नरपत सिंह, तरुण टाक ने पवित्र यज्ञ में आहुतियां प्रदान की। आचार्य योगेश भारद्वाज ने राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक गृहस्थी का विशेष योगदान और आशीर्वाद का मतलब बताते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को प्रेरणा मिल सके जीवन को व राष्ट्र को आगे बढ़ाने की वही सबसे बड़ा आशीर्वाद है। मोहित शास्त्री के सानिध्य में भजन उपदेश और देशभक्तिे भजनों के माध्यम से सभी को लाभान्वित किया गया तथा आचार्य योगेश जी भारद्वाज ने सत्संग के माध्यम से विद्या तथा शिक्षा को जीवन का दो स्तंभ व जीवन के निर्माण के महत्व को बताया।

प्रधान वीरेंद्र जांगिड़ ने बताया कि 12 अगस्त, बुधवार (हरियाली अमावस्या के पावन पर्व) फर आचार्य योगेश भारद्वाज के ब्रहात्व मे 51 कुण्डीय महायज्ञ का विशेष आयोजन किया गया। जिसमें 56 जड़ी बूटियां से निर्मित विशेष हवन सामग्री और अथर्ववेद की वृष्टि सूक्त मत्रों से विशेष आहुतियां प्रदान की गई। भामाशाह मनोहर सिंह  टाक व गणमान्य व विशेष सहयोग देने वाले सज्जनों का सम्मान किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor