Explore

Search

Thursday, August 13, 2026, 9:37 pm

Thursday, August 13, 2026, 9:37 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

प्रज्ञा निकेतन विशेष छात्रावास : देशभक्ति के तरानों पर झूम उठा परिसर

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

प्रज्ञा निकेतन विशेष छात्रावास में देशभक्ति गीतों का आयोजन किया गया। परिसर देशभक्ति के तरानों से गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिपाल सिंह राठौड़ अध्यक्ष हिंदी विभाग जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय थे। अध्यक्षता ओपी मेहता एडवोकेट राजस्थान हाईकोर्ट ने की। विशिष्ट अतिथि संदीप पुरोहित संपादक राजस्थान पत्रिका, डॉक्टर भगवान सिंह शेखावत, प्रोफेसर इतिहास विभाग, इंद्र विक्रम सिंह चौहान जिला अध्यक्ष राधा कृष्ण शिक्षक संघ थे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना से गायक कलाकार सुखदेव ने किया।,विद्यार्थी विजय सिंह में कवि प्रदीप के देशभक्ति गीत ए मेरे वतन के लोगों गाया। पीयूष खींची ने आरंभ है प्रचंड गीत गाया। प्रसिद्ध गायक सुरेश कुमार ने तेरी मिट्टी में मिल जावां,
प्रसिद्ध गीत गायक कलाकार जसराज शर्मा ने सारे जहां से अच्छा, वंदे मातरम तथा वह महाराणा प्रताप कठे से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। पंकज टेलर ने उठो वीर जवानों, सारिका ओझा ने देश को जगाना है देश भक्ति गीत सुनाया। विजय सिंह राठौड़,ओम सिंह चौहान, दिलीप सुराणा, विजय अग्रवाल, प्रकाश खींची आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

मीना बरडिया अध्यक्ष विकलांग एवं पुनर्वास शिक्षण संस्थान ने अतिथियों का स्वागत किया तथा डॉ अरविंद कुमार जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन डॉ. जसराज शर्मा ने किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor