Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:26 am

Sunday, October 18, 2026, 8:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

51 कुण्डीय महायज्ञ, भजन-प्रवचन व ऋषि लंगर में शामिल हुए अनेक संत व श्रद्धालु

आर्य समाज मंदिर महर्षि पाणिनि नगर जोधपुर के 27वें स्थापना दिवस व वार्षिकोत्सव पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

मगरा पूंजला स्थित आर्य समाज मंदिर महर्षि पाणिनि नगर जोधपुर के 27वें स्थापना दिवस व वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आचार्य योगेश भारद्वाज के ब्रहात्व व वेदपाठी मोहित शास्त्री के सान्निध्य में अथर्ववेद मे वृष्टि सूक्त व स्वस्ति वाचन के पवित्र मन्त्रों से 51 कुण्डीय महायज्ञ में 54 जड़ी बूटियों से निर्मित विशेष हवन सामग्री से सुख-समृद्धि की मंगल कामना की व पर्यावरण शुद्धि के लिए 101 यजमानों ने सपत्निक आहुतियां प्रदान की। संयोजक रमेशचन्द्र गहलोत ने बताया कि भामाशाह मनोहर सिंह टाक द्वारा आयोजित महाप्रसादी में हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।

प्रधान वीरेंद्र जांगिड़ ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ट आर्य नेता राजेन्द्र सिंह सोलंकी, पूर्व महापौर कुन्ती परिहार व साधु महात्माओं के साथ ठाकर नारायण सिंह सांखला व मनोहर सिंह टाक, नरपत सिंह सांखला, सेठ ज्ञानसिंह गहलोत, प्रकाश परिहार, मनोहर सिंह सांखला, रुपवती देवड़ा, रमेशचद्र गहलोत, युधिष्ठिर सिंह, आर्य नरेंद्र गहलोत, सोहनसिंह व दानदाताओं व कार्यकत्ताओ का साफा पहनाकर व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मान किया गया। मंत्री शिवराम आर्य ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस भव्य आयोजन में डां महेश परिहार, कैलाशचंद्र आर्य, सम्पतराज देवड़ा, किरण सिंह गहलोत, देवीलाल, राजेंद्र सांखला, तरुण राम, धर्माराम विश्नोई, बलवीर टाक, चन्दशेखर, मनीष भाटी, नरेंद्र आर्य, सुमित, महेंद्र शास्त्री, कुलवन्त, भाऊ सिंह, जय आर्य तथा महिला मण्डल में सुशीला गहलोत, विनति जांगिड़, नीरू टाक, सन्तोष आर्या, ललिता सांखला, सरोज भाटी ने सहभागिता निभाई। प्रधान वीरेंद्र जांगिड़ ने सभी का धन्यवाद वआभार प्रकट किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor