मुफ्ती शेर मोहम्मद खान साहब सुबह साढे सात बजे हरी झंडी दिखाकर जुलूस करेंगे रवाना
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
जुलूस ए मुहम्मद्दी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की तैयारी को लेकर जालोरी गेट ईदगाह में एक बैठक आयोजित की गई। मोहम्मद शकील पठान और इफ्तिकार अहमद ने बताया कि बैठक में ओलमाओं की सरपरस्ती में निकलने वाले जुलूस का पोस्टर विमोचन किया गया।
मौलाना हाफिज जावेद ओर साजिद खान जोधाणा ने आह्वान किया कि हजरत मुफ्ती शेर मोहम्मद खान साहब की सरपरस्ती में इंशाल्लाह तंजीम आईम्मा ए अहले सुन्नत व आशिकाने रसूल कमेटी जोधपुर की ओर से आयोजित ईद मिलादुन्नबी के दिन आपका अपना जुलूस-ए-मुहम्मदी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम सुबह साढे सात बजे हजरत अब्दुल लतीफ शाह चिश्ती रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह से ओलमा-ए-अहले सुन्नत की सरपरस्ती में रवाना होगा
मोहसिन अत्तारी ने बताया कि पोस्टर विमोचन में मौलाना हाफिज, मुहम्मद इकराम अशरफी, मौलाना जाकिर, मौलाना मुफ्ती मुहम्मद हुसैन अशरफी, हाफिज आशकार, मौलाना मुहम्मद आरिफ फैजानी, मौलाना मुहम्मद इमरान मिस्बाही, हाफिज मुहम्मद हुसैन, हाफिज अन्जार अशरफी, मौलाना अबुल कलाम नूरी, हाफिज जावेद साहब, मोहम्मद इरफान कुरैशी, मोहम्मद सदीक राजू, मोहम्मद फारूक, समाजसेवी जावेद हुसैन, नसीम अली, जाकिर लोदी, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद इश्तियाक, फुरकान, इमरान कुरेशी, आसिफ नूरी, शाहरुख खान, मोहम्मद सलीम मुन्ना, मोहम्मद यूसुफ, अशफाक, हैदर खान, वसीम , न्याज, इमरान खलीफा आदि उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन मोहम्मद हसनैन ने किया।


