Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 5:57 am

Sunday, October 18, 2026, 5:57 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भागीरथ का जापान में चयन

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

मालियों का बास पीपाड़ रोड निवासी डॉक्टर भागीरथ सैनी पुत्र श्री जवरी लाल सांखला पौत्र श्री मदनलाल का इबारकी यूनिवर्सिटी जापान में सहायक प्रोफेसर अप्लाइड साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में चयन हुआ । ये विश्वविद्यालय के कार्बन रीसाइकलिंग एनर्जी रिसर्च सेंटर (सीआर ई आर सी )से जुड़े हैं और भारतीय नागरिकता वाले पहले संकाय सदस्य हैं ।डॉक्टर सैनी पूर्व में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस आईआईएससी बेंगलुरु में शोधकर्ता थे इनकी प्रारंभिक शिक्षा पीपाड़ रोड में हुई। सेठ राम रख मालानी उच्च माध्यमिक विद्यालय से जीव विज्ञान में सीनियर सेकेंडरी उत्तीर्ण की।
राजकीय महाविद्यालय कोटा से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की तथा लाचु मेमोरियल कॉलेज जोधपुर से रसायन विज्ञान में अधिस्तानक की परीक्षा उत्तीर्ण की ।

आईआईटी जोधपुर से 2024 में रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करने के बाद इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस आईआईएससी बेंगलुरु में शोधकर्ता के रूप में चयनित हुए

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor