Explore

Search

Saturday, August 15, 2026, 12:36 am

Saturday, August 15, 2026, 12:36 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जन्मदिन बना संकल्प दिवस, डॉ. निर्मल गहलोत सर के हाथों केयर फाउंडेशन का नशा मुक्त भारत अभियान शुरू

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

केयर फाउंडेशन के सरपरस्त नासिर अली जी ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजसेवी एवं शिक्षाविद् श्री निर्मल जी गहलोत सर का 48वां जन्मदिवस मानवता की सेवा को समर्पित करते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

केयर फाउंडेशन के एम्बुलेंस प्रभारी एवं समाजसेवी अब्दुल रहीम सांखला ने बताया कि इस अवसर पर रक्तशाला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का विशाल आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वहीं महिला सेवा प्रकोष्ठ प्रभारी तेज कंवर सांखला ने बताया कि केयर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा डॉ. निर्मल गहलोत सर को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं तथा “नशा मुक्त भारत अभियान” के पोस्टर का विमोचन डॉ. निर्मल गहलोत सर के हाथों करवाया गया।

नशा मुक्त भारत अभियान

केयर फाउंडेशन द्वारा शुरू किए गए “नशा मुक्त भारत अभियान” का उद्देश्य समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ जागरूकता पैदा करना और विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।

अभियान के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों तथा परिवार एवं समाज पर होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, रोजगार एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा।

केयर फाउंडेशन का प्रयास रहेगा कि “नशा छोड़ें, जीवन से जुड़ें” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाए तथा स्कूल, कॉलेज एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। अभियान का उद्देश्य स्वस्थ युवा, सुरक्षित परिवार और नशामुक्त समाज का निर्माण करना है।

इस अवसर पर सालासर सेवा संस्थान के अध्यक्ष अरविंद जी कच्छवाह, केयर फाउंडेशन पदाधिकारी, एम्बुलेंस प्रभारी एवं समाजसेवी अब्दुल रहीम सांखला, महिला सेवा प्रकोष्ठ प्रभारी तेज कंवर सांखला, साजिद खान, नदीम बंदूकसाज, जावेद हुसैन, मोईनुद्दीन, अब्दुल सलीम मोम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor