Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 6:05 am

Sunday, October 18, 2026, 6:05 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वरिष्ठ पत्रकार डॉ राकेश वशिष्ठ दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (DCCBI) के मीडिया डायरेक्टर नियुक्त

दिलीप कुमार पुरोहित. मुंबई 

दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (DCCBI) के मुख्य सचिव हारून राशिद ने प्रेस वार्ता संबोधित करते हुए बताया कि दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (DCCBI) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की हुई बैठक में मीडिया डायरेक्टर (नॉर्थ इंडिया) पद के लिए प्राप्त आवेदनों में से जोधपुर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ राकेश वशिष्ठ का चयन कर उन्हें मीडिया डायरेक्टर नियुक्त कर शुभकामना प्रेषित करते हुए कहा कि डॉ राकेश वशिष्ठ की नियुक्ति दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभाओं और प्रतिष्ठा को समाज के समक्ष मीडिया के माध्यम से और भी ज्यादा चमकाने का कार्य करेगी।
DCCBI चेयरपर्सन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, DCCBI के स्पॉन्सर पंजाब नेशनल बैंक की जनरल मैनेजर, श्रीमति अंजू मित्तल, स्पिरिचुअल स्पीकर आशिम खेत्रपाल, अध्यक्ष डॉ भगवान तलवारे, CEO ग़ज़ल खान, राजस्थान डायरेक्टर डॉ रामजी चंद्रवाल, पूजा मेहरा, भाग्यश्री वर्तक, सहित DCCBI के अधिकारियों, सभी स्टेट्स डायरेक्टर्स, एवं सभी राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ियों ने डॉ राकेश वशिष्ठ की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामना दी।
आपको बता दें पत्रकारिता के साथ साथ डॉ राकेश वशिष्ठ एक रक्तदाता भी हैं जिन्होंने गत वर्ष किसी भी पत्रकार अथवा मीडियाकर्मी द्वारा सर्वाधिक 106 बार रक्तदान करने का रिकॉर्ड बनाया था और अभी वर्तमान में 118 बार व्यक्तिगत रक्तदान करते हुए स्वैच्छिक व्यक्तिगत रक्तदान का लगातार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए नित नए रिकॉर्ड बना रहे हैं साथ ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में देहदान और अंगदान हेतु स्वयं का पंजीयन करवा अभी तक लगभग 568 व्यक्तियों को प्रेरित कर उनका स्वैच्छिक देहदान अंगदान हेतु पंजीयन करवाया है और लगातार रक्तदान, देहदान और अंगदान के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। आपके द्वारा विभिन्न मुद्दों पर कलमबद्ध संपादकीय आलेख प्रतिदिन देश भर के अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित होते हैं।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor