Explore

Search

Saturday, August 15, 2026, 12:35 am

Saturday, August 15, 2026, 12:35 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

एक ही जगह टीवी और ओटीटी का मज़ा, VZY की बिक्री 200 करोड़ पार

दिलीप कुमार पुरोहित. इंदौर 

आज दर्शक लग-अलग डिवाइस और प्लेटफॉर्म के बीच नहीं उलझना चाहते। वे लाइव टीवी, ओटीटी और अपनी पसंद का कंटेंट एक ही जगह आसानी से देखना चाहते हैं। इसी बदलती पसंद के बीच डिश टीवी ग्रुप के कनेक्टेड एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो का हिस्सा VZY (वीजेडवाई) स्मार्ट टीवी लॉन्च के पहले ही साल में 200 करोड़ रुपए से अधिक की कुल बिक्री दर्ज कर चुका है।

VZY में लाइव टीवी चैनल, ओटीटी ऐप्स और एवीओडी कंटेंट एक ही इंटरफेस पर उपलब्ध हैं। इसमें पारंपरिक सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत नहीं होती, जिससे ग्राहकों को टीवी और स्ट्रीमिंग का आसान और एकीकृत अनुभव मिलता है। चुनिंदा मॉडल खरीदने पर 30,000 रुपए तक के विशेष कंटेंट लाभ भी दिए जा रहे हैं।

VZY की पहुँच बड़े शहरों के साथ टियर-II और टियर-III शहरों तक बढ़ाने में डिश टीवी ग्रुप के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, रिटेल पार्टनर्स और आफ्टर-सेल्स सर्विस की भी अहम भूमिका रही है।

डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज डोभाल ने कहा कि पहले ही साल में 200 करोड़ रुपए से अधिक की बिक्री भारतीय ग्राहकों के बीच कनेक्टेड एंटरटेनमेंट की बढ़ती स्वीकार्यता दिखाती है। उन्होंने कहा कि VZY के जरिए कंपनी बदलती जरूरतों को पूरा करने के साथ कनेक्टेड एंटरटेनमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है।

डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर सुखप्रीत सिंह ने कहा कि VZY लाइव टीवी, ओटीटी, एवीओडी और आसान कंटेंट सर्च को एक ही जगह उपलब्ध कराता है। उनके मुताबिक, 200 करोड़ रुपए की बिक्री ग्राहकों के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता का संकेत है।

VZY की यह उपलब्धि स्मार्ट टीवी के बढ़ते इस्तेमाल और एक ही जगह पर अलग-अलग मनोरंजन सुविधाएं पाने की ग्राहकों की बढ़ती पसंद को भी दिखाती है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor