
सुमनेश व्यास/जोधपुर, 14 अगस्त 2026
भीमजी का मोहल्ला स्थित गिरधर मंदिर, तापी बावड़ी के पास, आज वीरता और बलिदान की मिसाल झुंझार वीर गिरधर जी महाराज की 382वी पुण्यतिथि (बरसोद) पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहेगा। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य राजेश कुमार व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ दोपहर 12 बजे ध्वजारोहण एवं आरती का आयोजन किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत होगी।दुसरे दिन दोपहर 12 बजे पुर्ण आरती के साथ बरसोद कार्यक्रम का समापन होगा।
गौरतलब है कि झुंझार वीर गिरधर जी महाराज ने अमरसिंह राठौड़ (नागौर के राजा) के समय मुगलों से युद्ध करते हुए वीरगति प्राप्त की थी। कहा जाता है कि उन्होंने सात दिन तक अपने कटे हुए शीश के साथ युद्धभूमि में शत्रु सेना का संहार करते हुए शौर्य की ऐसी मिसाल पेश की, जो इतिहास में अमर हो गई। उनका बलिदान श्रावणी तीज के दिन हुआ, और तभी से यह दिन उनकी पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है। इसी अद्वितीय वीरता के कारण उन्हें “झुंझार” की उपाधि मिली।
श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस आयोजन में भाग लेंगे और वीर शहीद को नमन करेंगे।
LATEST NEWS
शोक-संदेश
September 10, 2026
10:33 am
न्यूयार्क : अंतरराष्ट्रीय डॉन डीके पुरोहित पुलिस को चकमा देकर फरार
August 11, 2026
10:38 am
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle
राजस्थान के जंगलों में बढ़ा वन्यजीवन का कुनबा, 2026 में 2.73 लाख वन्यजीव दर्ज
October 2, 2026
7:58 am
शोक-संदेश
September 10, 2026
10:33 am
न्यूयार्क : अंतरराष्ट्रीय डॉन डीके पुरोहित पुलिस को चकमा देकर फरार
August 11, 2026
10:38 am
झुंझार वीर गिरधर जी महाराज की 382वी बरसोद कल श्रद्धा और भक्ति से मनाई जाएगी
advertisement
TECHNOLOGY

सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप योजना : मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता
October 17, 2026
8:11 am

सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप योजना : मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता
October 17, 2026
8:11 am

किसी के कूल्हे में तकलीफ तो कोई ले रहा जीवनरक्षक दवाएं, मेडिकल आधार पर चुनावी ड्यूटी से छूट की मांग
October 17, 2026
7:49 am

विश्व एनेस्थीसिया दिवस : एनेस्थीसिया: सिर्फ बेहोशी नहीं, सुरक्षित सर्जरी और जीवन रक्षा की गारंटी
October 16, 2026
6:19 pm
Voting Poll
[democracy id="1"]