Explore

Search

Friday, August 14, 2026, 10:42 pm

Friday, August 14, 2026, 10:42 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सुरों, धुनों और तिरंगे के संग गूंजा राष्ट्रप्रेम: सरदार राजकीय संग्रहालय में नेत्रहीन बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज सरदार राजकीय संग्रहालय, जोधपुर में देशभक्ति का एक बेहद भावुक और प्रेरणादायी माहौल देखने को मिला। नेत्रहीन विकास संस्थान के दिव्यांग बच्चों ने अपने अद्वितीय हुनर और जज्बे से एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर पूरे संग्रहालय परिसर को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

​कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति से जुड़े सुरीले गीत गाकर सबका दिल जीत लिया। इसके साथ ही जब बच्चों ने बांसुरी पर राष्ट्रप्रेम की मधुर धुनें छेड़ीं और देशभक्ति के गीतों पर थिरकते कदमों से मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, तो वहां मौजूद हर शख्स भावविभोर हो उठा और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
​इस अवसर पर बच्चों द्वारा हाथों में तिरंगा थामे एक भव्य तिरंगा रैली भी निकाली गई, जिसमें सभी ने बड़े उत्साह और गर्व के साथ हिस्सा लिया। इसके उपरांत सभी ने मिलकर एक स्वर में ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गान किया, जिससे वातावरण में देशभक्ति का अद्भुत संचार हुआ।
​कार्यक्रम में बच्चों के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए उनके साथ संस्थान की शिक्षिकाएं रंजू विश्नोई और खुशबू भाटी उपस्थित रहीं। वहीं संग्रहालय की ओर से जोधपुर वृत्त के अधीक्षक इमरान अली तथा संग्रहाध्यक्ष डॉ. सुरभि सहित संग्रहालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा और सभी ने बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और देशप्रेम की मुक्तकंठ से सराहना की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor