Explore

Search

Monday, August 17, 2026, 6:16 pm

Monday, August 17, 2026, 6:16 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री विश्वकर्मा जांगिड़ कर्मचारी समिति ने किया समाज की 85 प्रतिभाओं का सम्मान

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

पाल रोड, अरिहंत नगर स्थित श्री विश्वकर्मा जांगिड़ कर्मचारी समिति की ओर से समिति प्रांगण में समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मुकेश सुथार (निदेशक तकनीकी शिक्षा, विशिष्ठ अतिथि किशोर सुथार आबकारी निरीक्षक), जयेश जांगिड़ (सहकारिता निरीक्षक(, कमल किशोर आसदेव (थानाधिकारी देवनगर) उपस्थित रहे।

समिति अध्यक्ष रामदीन शर्मा ने बताया कि समिति पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह मे दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में 80 प्रतिशत एवं अधिक, उच्च शिक्षा में 60 प्रतिशत व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज की 85 प्रतिभाओं का मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि और समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही खेलकूद व अन्य विशेष गतिविधियों में अपनी प्रतिभा बनाने वाले छात्र छात्राओं, सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने विभाग और किसी अन्य संस्था द्वारा किसी विशेष प्रकार उपलब्धि प्राप्त कर सम्मानित होने पर उन्हे भी सम्मानित किया गया। मानसी सुथार द्वारा 99.20 अंक प्राप्त करने पर समिति द्वारा जोरशोर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। आशाराम जांगिड़ ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन डॉ. नलिनी राजोतिया ने किया।

कार्यक्रम में समाज के गणमान्य व्यक्ति प्रेमसुख शर्मा, उदाराम सुथार, चंपालाल जांगिड़, डा. बाबूलाल जांगिड़, राजकुमार शर्मा, इंदू शर्मा, मंजूलता शर्मा, कुसुम शर्मा, लालचंद सोमरवाल, विजेंद्र जायलवाल, आनंद शर्मा, मंजू शर्मा, श्रीलाल जांगिड़, छग्गाराम सुथार, कैलाशचंद जायलवाल, राधा कृष्ण सुथार, मनोहरलाल और सभी सम्मान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं सहित उनके परिवार के सदस्य और छात्रावास के छात्र मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor