राखी पुरोहित. जोधपुर
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वशिष्ठ पूर्व, शास्त्री नगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता जितेंद्र मेहता ने ध्वजारोहण अपने कर कमलों से किया
और परेड की सलामी ली। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के श्रीमान आनंद प्रकाश चिलका, अध्यक्षता श्रीमती साधना मोहनोत तथा विद्यालय विकास एवं प्रबंध समिति एवं विधायक प्रतिनिधि के रूप में श्री प्रवीण जी शर्मा एवं श्रीमती पायल शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्य अतिथि अनीता मेहता ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की आजादी असंख्य शहीदों के त्याग समर्पणऔर बलिदान का परिणाम है। हमें उन शहीदों तथा महापुरुषों को याद रखते हुए अनुशासित रहकर विद्यालय व राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता, संस्कार और मेहनत पर बल देते हुए 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बच्चों द्वारा प्रस्तुत हिंदी-अंग्रेजी भाषणों की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयास विद्यार्थियों के प्रशंसनीय हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की पूर्व अध्यापिका श्रीमती नेताजी भाटी, जिन्होंने 25 वर्ष तक विद्यालय में सेवा दी, विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री नटवर नागल, उप प्रधानाचार्य श्रीमती कुमकुम रांकावत सहित समस्त स्टाफ सदस्य श्रीमती हेमलता शर्मा, श्रीमती ओम व्यास, श्रीमती अंजलि मेहता, श्रीमती उमराव कंवर, श्रीमती ममता खत्री, श्रीमती कमलेश गुर्जर, श्रीमती सीमा, श्रीमती रेखा, श्री अर्जुन राम भील, श्री मंगलाराम चौधरी एवं श्री गजेश उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री अजय कुमार शर्मा ने किया।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के बाद लड्डू वितरित किए गए तथा भारत माता की जय वंदे मातरम की गूंज के साथसमारोह का समापन हुआ।





