पंकज जांगिड़. जोधपुर
श्री माहेश्वरी समाज समिति, पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के तत्वावधान में महिला उद्यमिता समिति 2026 सेवा-पहचान-उड़ान द्वारा 22-23 अगस्त को दो दिवसीय सावन मेला कमला नेहरू नगर स्थित माहेश्वरी भवन में सुबह 10 से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य आकर्षण तंबोला क्या बोला, जीतो इनाम खेल-खेल में, चटपटे व्यंजन इत्यादि कार्यक्रम रहेंगे।
कार्यक्रम प्रभारी सुनीता जैसलमेरिया ने बताया कि यह आयोजन संयोजिका मधु मूंदड़ा, समन्वयक अनीता कालाणी, मुख्य अतिथि डॉ. फूलकौर मूंदड़ा व ममता बाहेती एवं सक्रिय सहयोगी सुनीता जैसलमेरिया, सुनीता हेड़ा, दीपा खेतावत, ई० मेघा मालपानी, वंदना राठी, अध्यक्ष श्याम सुंदर धूत, सचिव पुरखराज जाजू, कोषाध्यक्ष श्रवण सोमानी, उपाध्यक्ष राजेन्द्र मंत्री, सह सचिव प्रेम मालपानी और सहयोगी बहनें कमला केला, आशा फोफलिया, मनीषा मूंदड़ा, रामेश्वरी भूतड़ा, रीना राठी, सुशीला बजाज, प्रभा वैद्य, शिवकन्या धूत, उषा बंग, नीलम भूतड़ा, मधु पुंगलिया, अल्का जोहरी, विजयलक्ष्मी भूतड़ा, कुसुम भूतड़ा, प्रेरणा मंत्री, मंजू सोनी, नीलम मूंदड़ा, संगीता राठी, पूजा राठी, संतोष सारड़ा, ममता शाह, अरुणा भूतड़ा, प्रभा सोनी, निशा पुंगालिया के नेतृत्व में आयोजित होगा।


