Explore

Search

Monday, July 13, 2026, 8:13 am

Monday, July 13, 2026, 8:13 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भीषण गर्मी का कहर : निगम ने त्रिपोलिया बाजार में किया पानी का छिड़काव

शिव वर्मा. जोधपुर

गर्मी का सितम जारी है। सूरज आग से अंगारे बरसा रहा है। नौतपा में सूर्यनगरी के बाशिंदों को राहत नहीं मिल रही है। सुबह से ही गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलता है जो शाम तक जारी रहता है। ऐसे में लोगों को घरों में ही दुबक कर रहना पड़ता है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। अभी गर्मी से राहत नजर नहीं आती दिख्र रही।

आसमान से जैसे अंगारे बरस रहे हैं। छतों पर रखी टंकियों का पानी भी उबल जाता है और लोग स्नान तक नहीं कर पाते। सुबह सुबह ही पानी गर्म रहता है। ऐसे में स्नान करना भी मुश्किल हो जाता है। गर्मी को देखते हुए शीतल पेय की खपत बढ़ गई है। बाजारों में भी सेवाभावी लोग राहगीरों को शीतल पेय पिलाते नजर आ रहे हैं। गर्मी से बचाने के लिए नगर निगम से त्रिपोलिया बाजार में पानी का छिड़काव भी किया। ताकि गर्मी से राहत मिल सके। पानी की बौछारों से बाजार में राहत दिलाने का क्रम सोमवार को भी जारी रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor