सुनील वर्मा. जोधपुर
झालामंड चौराहा वार्ड संख्या 52 मीरा नगर में पार्क स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ एवं भूमि पूजन किया गया। शहर विधायक अतुल भंसाली ने मीरा नगर पार्क में 13 लाख रुपए की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ एवं भूमि पूजन किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, भाजपा नेता मनीष शर्मा, भाजपा नेता सुरेश कुमार नागोरी, शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक एवं भाजपा नेता अशोक झालामंड भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान अशोक कुमार, महावीर सिंह शेखावत, महाकालेश्वर मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष विनोद प्रजापत; मीरा नगर कॉलोनी के अध्यक्ष राजेश चौधरी, किशन लाल सोनार, बद्रीराम नागौरी, राधेश्याम प्रजापत, धर्माराम मिर्धा आदि भी उपस्थित थे। विधायक भंसाली ने महिलाओं एवं कन्याओं के हाथों से नारियल फोड़ कर महिला सशक्तिकरण के प्रति उदाहरण पेश किया।


