Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:25 am

Sunday, October 18, 2026, 8:25 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जामिया आयशा सिद्दीका बनात में छात्राओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

राखी पुरोहित. जोधपुर

मेड़ती गेट स्थित ’जामिया आयशा सिद्दीका बनात’ मदरसे में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन हुआ। समारोह में मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी जोधपुर के फाउंडर मोहम्मद अतीक ने बतौर मुख्य अतिथि झंडारोहण किया। राष्ट्रगान के पश्चात् मदरसे की कई छात्राओं ने सारे जहां से अच्छा गीत, कौमी तराने सहित कई कार्यक्रम पेश किये।

यूनिवर्सिटी फाउंडर मोहम्मद अतीक ने अपने उद्बोधन में स्टूडेन्ट्स की हौंसला अफजाई करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत के साथ वक्त के साथ चलते हुए तरक्की करते हुए हमेशा अपडेट रहने की बात कहीं।
समारोह की सफलता में मदरसे के मौलाना हिदायतुल्लाह, मौलाना तय्यब, मौलाना मोहम्मद अय्यूब, मौलाना फारूक, मौलाना शमसाद, मौलाना राशीद, हाफिज बशीर सहित समस्त स्टाफ व स्टूडेन्ट्स का खास सहयोग रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor