Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:33 am

Sunday, October 18, 2026, 7:33 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सूर्यनारायण मंदिर में हुआ शिव अभिषेक एवं सम्मान समारोह आयोजित

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

श्री रावणा राजपूत समाज का प्राचीन सूर्यनारायण मंदिर मावड़ीयौ की घाटी, सूरसागर पर सावन मास के उपलक्ष्य में शिव अभिषेक किया गया एवं समाज के इस प्राचीन मंदिर को लंबित न्यायिक प्रक्रिया उपरांत समाज के पास धरोहर के रूप में स्थापित रखने वाले एडवोकेट श्याम सिंह भाटी, समाज के वरिष्ठ व सदाबहार गायक चन्द्रसिंंह गहलोत (चंदूमामा), मरुधर भजन सम्राट महेन्द्र सिंह पंवार, इंडियन आइडल फेम सुरेंद्र सिंह पंवार, समाजसेवी दौलत सिंह मारवाड प्रांतीय रावणा राजपूत सभा के नव निर्वाचित अध्यक्ष किशोर कुमार परमार का साफा, माल्यार्पण एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद सिंह राठौड़ ने मंदिर के सामने की भूमि की चारदीवारी निर्माण कार्य के लिए एक लाख रुपये नकद देते हुए स्वयं उपस्थित रह कर कार्य करने की घोषणा की। जिसके लिए मंदिर समिति द्वारा गोविंद सिंह राठौड़ का साफा, माल्यार्पण और दुपट्टे द्वारा अभिनन्दन किया गया I श्री रावणा राजपूत सभा अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह चावडा, एडवोकेट देवीसिंह सोलंकी, प्रेम सिंह, महेन्द्र सिंह, गजेंद्र सिंह सोलंकी, नरेंद्र सिंह , जितेन्द्र सिंह, तेज सिंह, ललित सिंह, प्रिंस सिंह आदि समाजबंधु उपस्थित रहे I कार्यक्रम का संचालन नरेश सिंह चौहान द्वारा किया गया। मंदिर व्यवस्थापक राजेंद्र सिंह सोलंकी ने आगंतुक समाज बंधुओं का इस कार्यक्रम में पधार कर सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया I

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor