Explore

Search

Thursday, August 20, 2026, 3:21 pm

Thursday, August 20, 2026, 3:21 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वी प्राइड ऑफ मेहरानगढ़ क्लब द्वारा आयोजित सावन की बहार सावन झूला महोत्सव में झलका उत्साह

राखी पुरोहित. जोधपुर 

वी प्राइड ऑफ मेहरानगढ़ क्लब की ओर से सावन की बहार सावन झूला उत्सव का आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्ष सुलेखा भंसाली ने बताया कि क्लब की सभी सखियों के संग इंद्रियां ज्वेलर्स में शानदार सावन और राखी उत्सव मनाया गया और सावन झूले भी झूले।

साथ में अगस्त की मीटिंग भी रखी गई। मीटिंग में आने वाले सभी मेंबर्स का वेलकम सचिव अंजू सेठिया द्वारा कुमकुम का टीका लगाकर किया गया। निर्मला धारीवाल ने सभी को राखी बांधी और पूर्व अध्यक्ष साधना मोहनोत ने सभी को मेहंदी के कौण दिए।

अध्यक्ष सुलेखा भंसाली ने मीटिंग की घोषणा की। सचिन अंजू सेठिया ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। अनिता मेहता ने दो शब्द व्यक्त किए।  अनिता मेहता ने साधना मोहनोत को मल्टीपल अवार्ड से नवाजा। जिसने की जिला से डायमंड अवार्ड भी जीता है।

इस उत्सव में 20 मेंबर्स उपस्थित थे और उसके बाद हाउजी का गेम हुआ।  फिर गाने और डांस से धमाल हुआ।  सभी बहुत ही सुंदर-सुंदर लहरिया पहन के आए थे।  इस महफिल में गाने और डांस से रौनक आ गई और इंद्रियां ज्वेलर्स ने 15 मिनट में सारी तरह की स्कीम्स बताई। यहां पर बहुत ही सुंदर ज्वेलरी है।  उनकी ओर से गेम भी थे और गिफ्ट्स भी थे। हर एक ने एन्जॉय किया और सभी ने धन्यवाद दिया इस खूबसूरत पल के लिए।

ये थे कार्यक्रम के आकर्षण

1-सावन के झूले : कार्यक्रम में सावन के झूले आकर्षण का केंद्र थे। सखियों ने झूला झलकर अपनी खुशी का इजहार किया।

2- घेवर का केक काटा : कार्यक्रम में घेवर का केक काटा गया और सभी सखियों ने मुंह मीठा किया। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।

3-राखी बांधी : कार्यक्रम में सखियों ने एक-दूसरे को राखी बांधी और स्नेह का प्रदर्शन किया। सभी सखियों ने रक्षाबंधन और सावन महोत्सव की शुभकामनाएं दी।

4-मेहंदी के कोण वितरित किए : कार्यक्रम में मेहंदी के कोण वितरित किए गए। सभी ने मेहंदी लगाई और आकर्षक हाऊजी गेम हुए।

5-मल्टीपल अवार्ड से नवाजा : अनिता मेहता ने साधना मोहनोत को पल्टीपल अवार्ड से नवाजा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor