Explore

Search

Friday, August 21, 2026, 1:06 am

Friday, August 21, 2026, 1:06 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जुलूस की तैयारी को लेकर सिफत हुसैन दरगाह में बैठक आयोजित

जुलूस की तैयारियां तेज 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस
विश्व अमन दिवस के रूप में निकलने वाले जुलूस के पोस्टर बैनर का हुआ विमोचन

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

जुलूस ए मुहम्मदी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की तैयारी को लेकर हजरत मुंशी सिफत हुसैन दरगाह परिसर में एक बैठक मुफ्ती शेर मोहम्मद खान साहब की सरपरस्ती में और मुफ्ती बसीर अहमद साहब की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

मौलाना अदनान अशरफी ने बताया कि बैठक में ओलमाओं की सरपरस्ती में निकलने वाले जुलूस की तैयारी को लेकर तमाम जिम्मेदारों से चर्चा कर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।

संयोजक मौलाना हाफिज जावेद और सहसंयोजक साजिद खान जोधाणा ने आह्वान किया कि हजरत मुफ्ती शेर मोहम्मद खान साहब की सरपरस्ती में इंशाल्लाह तंजीम आईम्मा ए अहले सुन्नत व आशिकाने रसूल कमेटी जोधपुर की ओर से आयोजित ईद मिलादुन्नबी के दिन आपका अपना जुलूस-ए-मुहम्मदी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम सुबह साढे सात बजे हजरत अब्दुल लतीफ शाह चिश्ती रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह से ओलमा-ए-अहले सुन्नत की सरपरस्ती में रवाना होगा।

शकील पठान और आसिफ नूरी ने बताया कि यह जुलूस दरगाह से बम्बा, साइकिल मार्केट, नई सड़क, दूध भण्डार, कांग्रेस कार्यालय, गांधी अस्पताल, जालोरी गेट होते हुए बड़ी ईदगाह में जाकर तकरीर में शिरकत करेगा। शाहरुख खान ने बताया कि इस मौके पर,शाहिद भाई खिलजी, जुल्फिकार हुसैन, नियामत साहब, इनायत साहब, रुस्तम जी, इंसाफ भाई, यूसुफ खान, जावेद खान, अशफाक अशरफी, फिरोज शाह, अनीस (राजू भाई), वाजिद उस्ताद, लियाकत नूरी, आमीन साहब, मोनू अत्तारी, नियाज़, बाबू कादरी, शाहरुख भूरू नूरी, इरफान अत्तारी, सोहेल कादरी, मुन्ना भाई, मोहम्मद कैफ, अजीम, जमील खान, शकील भाई, सिकंदर सहित संयुक्त मोहल्ला मुंशी शिफत हुसैन विकास समिति, फेजाने गौसे आजम, तैबा कमेटी के तमाम पदाधिकारी और तमाम मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor