राखी पुरोहित. जोधपुर
श्री दिनेशचन्द्र पंवार पुत्र स्व श्री माणक लाल पवांर का निधन होने पर नेत्रदान करवाया गया। उनके पुत्र शिवम् पंवार, भाई डॉ. महेश पंवार ने आई बैंक से सम्पर्क कर श्री दिनेशचंद्र पंवार के नेत्रदान करवाने का आग्रह किया। यह उनके घर से तीसरा नेत्रदान है। शिव मंदिर, अजय चौक निवासी श्री पंवार के निधन पश्चात् मात्र 30 मिनट में ही आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान जोधपुर चैप्टर की टेक्नीशियन मैना व्यास ने दिवंगत के नेत्रों से कॉर्निया परिजनों की उपस्थिति में उनके निवास से प्राप्त किए। नेत्रदान के लिए टोल फ़्री सेवा 18008891651 पर कभी भी सम्पर्क किया जा सकता हैं।

