नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए मिलेगा आर्थिक सहयोग, पंजीकृत श्रमिकों को योजना का लाभ
दिलीप कुमार पुरोहित. नई दिल्ली
9783414079 diliprakhai@gmail.com
निर्माण कार्य से जुड़े पंजीकृत श्रमिकों के स्वास्थ्य की नियमित जांच के लिए Health Check-up (A.B.O.C.W.W.B) योजना संचालित है। इसके तहत बोर्ड की निरंतर सदस्यता रखने वाले पात्र निर्माण श्रमिक को साल में एक बार स्वास्थ्य जांच के लिए ₹5,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
प्रमुख तथ्य :
- योजना का लाभ पंजीकृत निर्माण श्रमिक उठा सकते हैं।
- बोर्ड की लगातार सदस्यता होना जरूरी है।
- स्वास्थ्य जांच के लिए साल में एक बार सहायता मिलेगी।
- अधिकतम ₹5,000 की राशि निर्धारित है।
- श्रमिक अपनी वार्षिक स्वास्थ्य जांच किसी भी अस्पताल में करवा सकते हैं।
- योजना का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।


