सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना के तहत प्रसव से पहले और बाद तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा
दिलीप कुमार पुरोहित. नई दिल्ली
गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना (SUMAN) शुरू की है।
योजना के प्रमुख तथ्य:
- गर्भवती महिलाओं और नवजातों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
- स्वास्थ्य सेवाओं पर लाभार्थी को खर्च नहीं करना पड़ता।
- प्रसव के बाद छह महीने तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता है।
- गर्भावस्था की पहली तिमाही में प्रसवपूर्व जांच (एंटीनेटल चेकअप) की सुविधा दी जाती है।
- योजना का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करना और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है।