Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 4:23 pm

Monday, August 24, 2026, 4:23 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पर्यावरण संरक्षण : भारत विकास परिषद ने लगाए पौधे

सुमनेश व्यास. जोधपुर

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प की ओर अग्रसर भारत विकास परिषद् नन्दनवन जोधपुर शाखा एवं जय अम्बे मां गौशाला समिति जाखण के संयुक्त तत्वावधान में गौशाला के श्री गौवर्धन गौ आश्रय स्थल पर एक विशाल पौधारोपण महाअभियान का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम करना और आम जनमानस को प्रकृति के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ बापीणी तहसीलदार पुरखाराम द्वारा पौधारोपण कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में बिगड़ते पर्यावरण संतुलन और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पेड़-पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना हमारी सबसे बड़ा दायित्व है। आज आम, आंवला , निम्बू, जामुन, सहजन, हरड़ एवं बहेड़ा के 551पौधे रोपे गए पशुपालन विभाग के निर्देशक संजय कृष्ण व्यास ने बताया कि पेड़ न केवल हमें प्राणवायु प्रदान करने के साथ भू-जल स्तर को सुधारने और मिट्टी के कटाव को रोकने में भी अहम भूमिका निभाते हैं अभियान में भागीदार युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्राम वासियों ने केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी पूरी देखभाल करने का भी संकल्प लिया। आयोजन में शाखा से रामा किशन भूतडा़, सुरेश चंद्र व्यास, संजय भंडारी एवं मुकेश सैन की उपस्थिति रही। भारत विकास परिषद् नन्दनवन शाखा के पर्यावरण प्रभारी एवं जय अम्बे मां गौशाला समिति के अध्यक्ष प्रकाश व्यास ने गौशाला की प्रगति से अवगत कराते हुए सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor